निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे आगे, अब तक 203 सीटें जीतीं

चंडीगढ़। पंजाब में 26 मई को हुए 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए मतगणना का काम सुबह 8 बजे से जारी है। दोपहर 11.30 बजे तक आम आदमी पार्टी (आप) 203 सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 77, अकाली दल ने 66 और भाजपा ने अब तक 11 सीटें जीती हैं। इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जिन्होंने अब तक 73 सीटें जीत ली हैं और निर्दलीय उम्मीदवार काफी सीटों पर आगे चल रहे हैं।
राज्य भर में कुल 115 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, एक वार्ड के सभी मतों की गिनती एक ही चरण में की जाएगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 10 से 14 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *