पंजाबियों के बारे में भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल

चंडीगढ़। पंजाबियों के बारे में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के बयान पर विवाद गहरा गया है। पंजाब कांग्रेस ने इसे पंजाब के सम्मान पर हमला करार देते हुए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
पंजाब कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। जिला स्तर सभी कांग्रेस कमेटियां जोरदार प्रदर्शन और जतिंदर पाल मल्होत्रा व केवल सिंह ढिल्लो के पुतले फूंके जाएंगे। कांग्रेस ने पंजाबियों का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि भाजपा की पंजाब विरोधी सोच सबके सामने आ गई है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि “पंजाबी भावनात्मक रूप से मूर्ख (emotional bloody fools) होते हैं।” उनके इस बयान पर नसिर्फ कांग्रेस बल्कि चंडीगढ़ भाजपा में भी मल्होत्रा की आलोचना शुरु हो गई है और उन्हें पद से हटाने की मांग उठने लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *