चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने 46वें स्थापना दिवस समारोह की घोषणा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब अपने गौरवशाली 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई को विशेष समारोह का आयोजन करेगा। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा, जिनके योगदान से क्लब देश के प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में अपनी पहचान बना सका है।

समारोह का मुख्य आकर्षण शाम 5 बजे फैमिली हॉल में आयोजित होने वाला केक कटिंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को आमंत्रित किया गया है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान सदस्यों के लिए फैमिली हॉल में विभिन्न स्नैक्स, चाय-कॉफी का विशेष इंतजाम नि:शुल्क किया गया है। क्लब प्रबंधन ने बताया कि जो सदस्य नियमित रेस्तरां सुविधा का लाभ लेना चाहेंगे, उनके लिए प्रथम तल स्थित हॉल और टैरेस क्लब के निर्धारित समय के अनुसार खुले रहेंगे।

क्लब के सचिव जनरल राजेश ढल्ल ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों से समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के बाद पूरे “फाउंडर्स मंथ” के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी विस्तृत रूपरेखा जल्द साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *