अमृतसर। अमृतसर में शनिवार को पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैड संधू, जिनका पूरा नाम मधुन सूदन संधू है, पर अज्ञात लोगों ने पर गोली चलाई।
गोलियां लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संधू को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं। हालांकि, इस हमले के पीछे कौन है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
संधू अक्सर मेकअप, फ़िल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए पॉडकास्ट में गेस्ट के तौर पर शामिल होते थे और उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार होमोफ़ोबिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था। वे आम तौर पर इसका जवाब यह कहकर देते थे कि “भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, मैं वैसा ही हूँ” और उन्होंने अपने गे होने की बात कभी नहीं छिपाई।
पंजाबी इंफ्लुएंसर मैड संधू की अमृतसर में गोली मारकर हत्या
