चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने सोमवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ बातचीत के दौरान पंजाब के आगामी चुनाव और पार्टी संगठन के मुद्दों पर उन्होंने चर्चा की।
राहुल गांधी से मुलाकात को अपना सौभाग्य बताते हुए परगट ने लिखा- “पंजाब और वहां के लोगों के हित के प्रति उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका आभारी हूं। नई ऊर्जा और पंजाब के हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं और लोगों की सामूहिक ताकत के साथ, हम कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से हुई मुलाकात को लेकर परगट ने लिखा- “कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे जी, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभालते हुए आपसे मिलना और आपका मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैं पंजाब में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने और पंजाब व वहाँ के लोगों के अधिकारों और हितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
राहुल गांधी और खरगे से मिले परगट सिंह
