चंडीगढ़/समाणा। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगंवत मान ने इन्वेस्ट पंजाब शिखर सम्मेलन के नाम पर धोखा किया है क्योंकि उन्होंने बीते चार सालों में राज्य में 1.55 लाख करोड़ रूपये के निवेश का दावा किया है जबकि असलियत में यह निवेश केवल 2600 करोड़ रूपये का ही आया है।
अकाली दल अध्यक्ष ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को पंजाब ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन प्रोमोशन डिपार्टमेंट से मिली नवीनतम आरटीआई जानकारी के अनुसार, पिछले 4 साल में पंजाब में केवल 2600 करोड़ रूपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पंजाब में टाटा स्टील लुधियाना ने 2600 करोड़ रूपये का एकमात्र निवेश किया है।’’ बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में झूठ बोला कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में 1.55 लाख करोड़ रूपये का निवेश आया है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बादल ने कहा कि अकाली दल लगातार दावा कर रहा है कि जबरन वसूली और गैंगस्टरों के कारण निवेशक पंजाब में निवेश करने से डर रहे हैं।
आप सरकार 4 साल में सिर्फ 2600 करोड़ का निवेश ही ला सकी: सुखबीर बादल
