ध्रुव राठी की वीडियो ने किया भाजपा के फर्जी शराब घोटाले का पर्दाफाश: आप

आम आदमी पार्टी ने पंजाब भर में बड़ी स्क्रीनें लगाकर लोगों को दिखाया सच
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पंजाब भर में शहरों और गांवों में बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाकर स्वतंत्र पत्रकार ध्रुव राठी की वीडियो रिपोर्ट लोगों को दिखाई। इसमें ध्रुव राठी ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर स्पष्ट रूप से दिखाया है कि किस तरह भाजपा की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर आप के नेताओं को बदनाम करने और सियासी तौर पर रोकने के मकसद से एक पूरी तरह झूठा और फर्जी शराब घोटाले का केस गढ़ा था। पंजाब आप ने इस वीडियो के जरिए अपने सच को लोक अदालत तक पहुंचाने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि अदालत ने भी इस कथित शराब घोटाले के केस को खारिज करते हुए साफ तौर पर कहा था कि यह केस फर्जी है। अदालत के इस फैसले ने इस बात को और पुख्ता कर दिया कि भाजपा सरकार ने सिर्फ और सिर्फ सियासी साजिश के तहत यह पूरा केस बनाया था। ध्रुव राठी ने अपनी वीडियो रिपोर्ट में विस्तार से बताया कि कैसे यह पूरा केस आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने और पार्टी के नेताओं को झूठे केसों में फंसाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा था। पंजाब आप की तरफ से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि शुक्रवार को केस से जुड़े सारे तथ्य लोगों की अदालत तक पहुंचाने के मकसद से पार्टी ने पूरे सूबे में यह मुहिम चलाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *