पटियाला/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई पटियाला द्वारा शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का समाना में किसान भवन दौरे के दौरान ज़ोरदार विरोध किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर काले झंडे लहराए और “सैनी गो बैक”, “पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) जारी करो” और “बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये जारी करो” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, जिला अध्यक्ष और जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता और हलका इंचार्ज गुलज़ार सिंह विर्क ने किया।
समाना में नायब सैनी को आप ने दिखाए गए काले झंडे
