आप सरकार से मिलकर रंधावा मामले की सीबीआई जांच रोकना चाह रहे कांग्रेसी सांसद: हरसिमरत कौर

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) की वरिष्ठ नेता और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को पंजाब के कुछ कांग्रेसी सांसदों पर आरोप लगाया कि वह वेयरहाउसिंग प्रबंधक डा. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले की सीबीआई जांच रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के साथ मिलीभगत कर रहे हैं।
एक प्रेस बयान में सांसद हरसिमरत ने कहा कि यह मुददा पंजाब कांग्रेस के किसी सांसद को पंसद नहीं आया जो हमेशा भगवंत मान के गुण गाते रहते हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच का आदेश देने की अपील को दोहराया। हरसिमरत ने कहा कि गृहमंत्री के इस संबंध में दिए गए बयान के बाद पंजाब के कई सांसदों ने लिखित में इसकी मांग की थी, इसलिए उनकी इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए पर्याप्त कारण है, क्योंकि लालजीत भुल्लर ने एक केंद्रीय खाद्य एजेंसी के साथ धोखाधड़ी की है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *