‘गैंगस्टरों पर वार’ के 70वें दिन पुलिस की 521 स्थानों पर छापेमारी, 214 गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 395वें दिन 3.2 किलो हेरोइन सहित 85 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब में शुरू निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 70वें दिन राज्य पुलिस ने मंगलवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 521 ठिकानों पर छापेमारी की। पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए यह निर्णायक अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव ने शुरू किया था। द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

70वें दिन पुलिस टीमों ने 214 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,056 हो गई है। इसके अलावा 70 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 126 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 395वें दिन भी जारी रखते हुए मंगलवाल को 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.2 किलोग्राम हेरोइन, 586 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 21,780 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 395 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,330 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *