पट्टी में भारी संख्या में पंच-सरपंच, जिप व ब्लाक समिति सदस्य अकाली दल में शामिल

तरनतारन। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) को पट्टी हलके में शुक्रवार को उस समय भारी जनसमर्थन मिला जब पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में इलाके के पंच-सरपंच, जिला परिषद व ब्लाक समिति के सदस्यों अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिअद में शामिल हो गए। इनमें शेरों के सरपंच अवतार सिंह बिल्ला, जिला परिषद सदस्य दर्शन कौर और रमनदीप कौर के अलावा भारी संख्या में चुने गए सदस्य अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा,‘‘इतने कम समय में हजारों लोगों के इकटठा होने से यह पता चलता है कि लोगों में क्षेत्रीय पार्टी के प्रति कितना उत्साह है।’’ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिरोमणि अकाली दल बॉर्डर इलाकों के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बॉर्डर क्षेत्रों के लिए कुछ भी करने में नाकाम रही है।’’ 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद सीमावर्ती इलाकों के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अकाली दल पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीले तार की बाड़ के पार जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *