पंजाब में गरमी के साथ चले आए बादल, 16 तक बारिश


चंडीगढ़। पंजाब में होली के बाद लगातार बढ़ रही गरमी पर गुरुवार को कुछ ब्रेक लगा है। अमृतसर सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह-सुबह कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसके चलते बीते एक हफ्ते से 35 डिग्री तापमान के साथ तपने लगी दोपहर में मामूली राहत मिली और पारा गिरकर 33 डिग्री पर आ गया।
गुरूवार को दिन भर कहीं आंशिक और कहीं घने बादल छाए रहे। अमृतसर में तेज हवाओं के साथ आए बादलों ने जोरदार बारिश की। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रह सकता है लेकिन शनिवार से सोमवार 16 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और कहीं छिटपुट तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान रविवार को राज्य में दोपहर का तापमान 30 डिग्री तक और सोमवार को 25 डिग्री तक उतर सकता है। यानी गरमी के मौसम की शुरुआत के बीच ही पंजाब वासियों को बारिश और दिनभर आसमान में छाए रहने वाले बादल राहत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *