डा. अंशु कटारिया गैर सरकारी कालेजों के नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़। पंजाब अनाइडेड कॉलेजेस एसोसिएशन (पुका) के अध्यक्ष और आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया को भारत के गैर-सरकारी कॉलेजों के नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। जीरकपुर के रेडिसन रेड में आयोजित समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डा. कटारिया को पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस मौके पर पुरस्कार के लिए आभार जताते हुए डॉ. कटारिया ने कहा कि पीयूसीए (पुका) पंजाब के गैर-सरकारी कॉलेजों के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है, जिसका उद्देश्य लगभग 8,000 तकनीकी संस्थानों को एक एकीकृत मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि पुका पहले ही महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ जुड़ चुका है।
शिक्षाविद् डा. कटारिया पुका के अध्यक्ष के अलावा अखिल भारतीय स्व-वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों के संघ (एफएसएफटीआई) के अध्यक्ष और संयुक्त महाविद्यालय संघ (जेएसी) के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 2015 में स्थापित, पुका पंजाब भर के अनाइडेड कॉलेजेस के कल्याण और विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस संस्था ने नीति, नियमन और शिक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है, जिनमें से अनेक को संस्थानों और छात्रों के हित में सफलतापूर्वक हल किया गया है। यह संस्था चिंताओं को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक सशक्त एकीकृत मंच के रूप में कार्य करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *