हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने पंचकूला कार्यालय के बाहर चलाया सफाई अभियान

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को पंचकूला में भाजपा कार्यालय के बाहर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं साफ-सफाई कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा डा. अंबेडकर जयंती सप्ताह के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बड़ौली ने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा डा. अंबेडकर की जयंती को पूरे प्रदेश में मनाएगी। 14 अप्रैल को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती का यह कार्यक्रम बड़ा ही भव्य होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को प्रदेश भर में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास सामूहिक रूप से सफाई करेंगे। सायं के समय दीपोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डा. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *