चंडीगढ़। जागरण समाचार पत्र समूह ने अपने पंजाबी भाषा के समाचार पत्र ‘पंजाबी जागरण’ की संपादकीय संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए, वरिष्ठ पत्रकार इंदरप्रीत सिंह को नया संपादक नियुक्त किया है। इंद्रप्रीत सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे। ‘पंजाबी जागरण’ का यह पद संपादक वरिंदर सिंह वालिया के सेवानिवृत्त होने से खाली हुआ है। वालिया लंबे समय से पंजाबी जागरण के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
इंदरप्रीत सिंह पत्रकारिता जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं और पत्रकारिता में उनका लंबा और प्रभावशाली करियर रहा है। इंदरप्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत अजीत समाचार हिंदी से की और उसके बाद वे जागरण से जुड़े और फिर भास्कर से। बाद में उन्होंने भास्कर अखबार छोड़ा और जागरण समूह में लौट आए। समाचारों के उनके व्यापक अनुभव और गहन समझ को देखते हुए, संस्थान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इंद्रप्रीत सिंह बने पंजाबी जागरण के संपादक
