इनेलो ने हरियाणा की मंडियों में खोले किसान कष्ट निवारण केंद्र

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला द्वारा मंडियों में किसानों को उनकी फसल बेचने में हो रही परेशानी रोकने के लिए मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोलने का वादा पूरा करते हुए प्रदेश की सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोल दिए गए हैं। इन केंद्रों पर इनेलो के सभी जिला अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। पार्टी का आरोप है कि किसानों को सरकार द्वारा लागू किए गए बायोमेट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर ट्रॉली पर नंबर प्लेट और अन्य मनमानी शर्तों ने बुरी तरह से परेशान किया हुआ है। किसान कष्ट निवारण केंद्र खुलने के बाद भारी संख्या में किसान अपनी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। मंडियों में किसानों के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ इनेलो पार्टी द्वारा खोले गए किसान कष्ट निवारण केंद्रों की इस पहल को किसान बहुत सराह रहे हैं और फसल बेचने में मिल रही मदद से बेहद खुश हैं। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं पीएसी के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह ने अलग-अलग मंडियों में जाकर किसान कष्ट निवारण केंद्रों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *