नई दिल्ली। ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के बीच मंगलवार को तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान के विभिन्न इलाकों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में बैठे भारतीय नागरिक इस समय जिस स्थान पर भी हैं, अगले 48 घंटे तक वह स्थान न छोड़ें और इस दौरान किसी भी इलेक्ट्रिक, मिलिट्री इंस्टालेशन और मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में रहने से परहेज करें। अपने घरों में बंद रहें और अगर कोई यात्रा कर रहे हैं तो दूतावास को इसकी जानकारी अवश्य दें। इसके साथ ही, वह भारतीय जो दूतावास द्वारा किराए पर लिए होटलों में ठहरे हैं, अपने कमरों में ही रहें और वहां मौजूद दूतावास की टीमों से संपर्क बनाए रखें। एडवाइजरी में अधिकारियों को भी हालात में गहन नजर बनाए रखने को कहा गया है। इसके साथ ही, दूतावास ने एमरजेंसी मोबाइल नंबर +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359 भी जारी किए हैं, जिन पर आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सकता है।
ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी
