आरएसएस पंजाब में 145 एनजीओ संग मिलकर चला रही नशा विरोधी अभियान

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब में 145 से अधिक गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर नशा विरोधी अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने दी। वे पत्रकारों को संघ प्रतिनिधि सभा से जुड़े विषयों और पंजाब में जारी सामाजिक कार्यों की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ आना होगा। इसी उद्देश्य से संघ द्वारा जागरूकता अभियान, काउंसलिंग सेशन और युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता की कमी और आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर कुछ स्थानों पर धर्मांतरण की घटनाएं सामने आती हैं। इस विषय पर समाज को सजग रहने और आपसी एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। जोशी ने यह भी कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को जोड़ना है, ताकि सामूहिक प्रयासों से पंजाब को नशा मुक्त और सशक्त बनाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *