एसीबी थाने के सामने पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

पंचकूला। रविवार सुबह पंचकूला के सेक्टर-17 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) थाना के ठीक सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह टहलने निकले राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मृतक की पहचान मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है।  फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि मृतक की पहचान कब तक हो पाती है और क्या यह मामला वाकई आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *