रंजिश में युवक पर हमला करने और गाड़ी तोडऩे के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला। रायपुररानी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने और उसकी कार को क्षतिग्रस्त करन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजबीर, विक्रांत और अमन राणा, निवासी बरवाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मौली निवासी रेशव ने दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बरवाला निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखने लगा था। 9 मार्च 2026 को वह अपने रिश्तेदारों के साथ रायपुररानी क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे शादी से खाना खाने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर गांव मौली वापस जा रहा था। जब वह रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर तहसील कार्यालय के पास पहुंचा तो अचानक एक सफेद रंग की कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया, जबकि पीछे भी एक अन्य कार आकर रुक गई। आरोप है कि दोनों गाडिय़ों से 8-9 युवक डंडे और गंडासे लेकर उतरे और उसकी कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और युवक पर भी डंडों व हथियारों से वार किए। इस दौरान उसे कई चोटें आईं और उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास लोग इक_ा होने लगे तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को पहले सीएचसी रायपुररानी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया। रायपुररानी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *