नई दिल्ली। देश से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर नए वित्त वर्ष से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 यानी आज 31 मार्च 2026 को रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 10 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही एनएचएआई ने निजी वाहनों के लिए लागू किए गए फास्टैग के वार्षिक पास की कीमत भी 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी है। यह बढ़ोतरी करीब ढाई फीसदी की है। यह टोल वृद्धि सालाना महंगाई दर के समायोजन के रूप में की गई हैं।
एनएचएआई के इस फैसले से देश के सभी प्रमुख नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को अब ज्यादा टोल चुकाना होगा। दूसरी ओर, इस बढ़ोतरी से कमर्शियल वाहन भी अछूते नहीं रहेंगे और एनएचएआई ने इनमें भी हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के आधार पर टोल दरों में 3.5 फीसदी से 6 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है।
आज से देश के सभी नेशनल हाईवेज पर टोल टैक्स हुआ महंगा
