दसवीं तक के एससी-एसटी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के लिए 204.69 करोड़ रुपये जारी

चंडीगढ़। पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया है कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जातियों से संबंधित पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति योजना के अंतर्गत 204.69 करोड़ रुपये की अदायगी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को की गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि हजारों बच्चों की शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे ये कदम केवल सुविधाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता, शिक्षा और खुशहाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब समाज का हर बच्चा शिक्षा से जुड़ेगा, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और अपने सपने साकार करेगा, तभी “रंगला पंजाब” का सपना वास्तविक अर्थों में साकार होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *