राजा वड़िंग मामले में एससी आयोग का पंजाब पुलिस को 1 जुलाई तक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने का आदेश

चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस को 1 जुलाई, 2026 तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दलित समुदाय के प्रति जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपों संबंधी मामले का स्वतः संज्ञान लिया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर साहिब की ओर से एस.पी. मुख्यालय आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग को अवगत कराया कि संबंधित ऑडियो क्लिप की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा इस संबंध में तकनीकी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।
पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मेटा कंपनी को भी पत्र लिखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेटा से आवश्यक रिपोर्ट लगभग 30 दिनों के भीतर प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट तथा मेटा से प्राप्त जानकारी सहित पूरी रिपोर्ट 1 जुलाई, 2026 को आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *