कसोल फायरिंग मामले में फरार पांचवां आरोपी अमृतसर जिले से दबोचा

भुंतर। कुल्लू जिले के कसोल कस्बे में 30 मई को हुई फायरिंग की वारदात के बाद फरार पांचवें आरोपी को हिमाचल पुलिस ने पंजाब के अमृतसर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग कर एक स्थानीय नागरिक को घायल करने वाला यह युवक कुछ दिन पहले ही इटली से अपने घर लौटा था और अब वारदात के बाद इटली भागने की फिराक में था।
30 मई को कसोल के होटल ग्रीन वैली में फायरिंग की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पांचवां आरोपी भागने में सफल रही। उसकी गिरफ्तारी के लिए उच्च पुलिस अधिकारियों की निर्देशों पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने साइबर सेल और मुखबिरों से मिली सूचनाओं का इस्तेमाल करते हुए फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली। 31 मई को हिमाचल पुलिस की टीम ने अमृतसर जिले की तहसील बाबा बकाला के गांव बग्गा में छापेमारी कर पांचवें आरोपी को धर दबोचा। उसकी पहचान 22 वर्षीय तमनप्रीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
हिमाचल पुलिस की टीम तमनप्रीत को लेकर कुल्लू पहुंच गई है और उसे मणिकर्ण पुलिस थाने में दर्ज मामले के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मणिकर्ण पुलिस अब तमनप्रीत को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *