बजाज ऑटो की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी, निर्यात में शानदार उछाल

मुंबई। Bajaj Auto Limited ने मई 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री (दोपहिया और कमर्शियल वाहन मिलाकर) 20% बढ़कर 4,61,257 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष मई 2025 में 3,84,621 यूनिट थी। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा के अनुसार, मजबूत निर्यात मांग और घरेलू बाजार में स्थिर वृद्धि ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी है।

दोपहिया वाहनों की बिक्री मजबूत

मई 2026 में कंपनी की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 18% बढ़कर 3,93,204 यूनिट रही। घरेलू बाजार में बिक्री 9% बढ़कर 2,09,528 यूनिट पहुंची, जबकि निर्यात में 30% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए 1,83,676 यूनिट की बिक्री हुई।

कमर्शियल वाहन सेगमेंट में तेज वृद्धि

कंपनी ने कमर्शियल वाहन (CV) कारोबार ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। इस श्रेणी की कुल बिक्री 30% बढ़कर 68,053 यूनिट रही। इसमें घरेलू बिक्री 12% बढ़कर 38,503 यूनिट और निर्यात 65% उछलकर 29,550 यूनिट पर पहुंच गया। देखा जाए तो निर्यात में तेज उछाल कंपनी की ग्रोथ का प्रमुख आधार भी बना है। कंपनी के कुल निर्यात में मई 2026 के दौरान 34% की वृद्धि दर्ज हुई और यह 2,13,226 यूनिट तक पहुंच गया। वहीं घरेलू बिक्री 10% बढ़कर 2,48,031 यूनिट रही। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि बजाज ऑटो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है।

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में शानदार प्रदर्शन

अप्रैल-मई 2026 (YTD) के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 30% बढ़कर 9,75,049 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 7,50,431 यूनिट थी। इस अवधि के दौरान दोपहिया वाहन बिक्री 28% वृद्धि के साथ 8,33,157 यूनिट रही जबकि कमर्शियल वाहनों की बिक्री 42% वृद्धि के साथ 1,41,892 यूनिट दर्ज की गई। इसी अवधि में कंपनी का कुल निर्यात 57% वृद्धि के साथ 4,78,808 यूनिट तक पहुंचा। वहीं कुल घरेलू बिक्री भी 11% वृद्धि के साथ 4,96,241 यूनिट रही।

मुख्य बातें (Highlights):

कुल बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

दोपहिया निर्यात में 30% की वृद्धि

कमर्शियल वाहन निर्यात में 65% की छलांग

अप्रैल-मई YTD बिक्री में 30% का उछाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *