परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़। कांग्रेस ने विधायक और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। परगट सिंह ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का स्थान लिया है, जो अप्रैल 2022 से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कांग्रेस ने वड़िंग के कार्यकाल और योगदान की सराहना भी की है।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब में चुनाव से संबंधित विभिन्न कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष, चेयरमैन और सह-अध्यक्ष पहले की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक हैं और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं।
उनकी नियुक्ति 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *