पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और बरनाला में पीएम मोदी के पुतले फूंके
चंडीगढ़। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों ईडी और सीबीआई के कथित दुरुपयोग के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और बरनाला में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। आप के कार्यकर्ता और नेता केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और दबाव की राजनीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। आप नेताओं ने साफ किया कि यह पूरी साजिश पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को बदनाम करने और उसके काम में रुकावट डालने के लिए रची जा रही है।
आप नेताओं ने कहा कि जहां भी गैर-भाजपा और विपक्ष की सरकारें हैं, केंद्र सरकार राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में इन एजेंसियों का दुरुपयोग देखा जा चुका है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने मान सरकार को बदनाम करने के लिए सीबीआई को 8 जगहों पर रेड की गई, लेकिन सीबीआई को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में, जहां 650 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, वहां ईडी या सीबीआई ने रेड नहीं की।
अमृतसर में विरोध प्रदर्शन को लीड करते हुए आप विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि ईडी-सीबीआई रेड करवाकर भाजपा ने आने वाले चुनावों का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मान सरकार के विकास के कामों का बराबर फायदा नहीं मिल रहा है, इसीलिए वह एजेंसियों के ज़रिए हमें दबाना चाहती है। लुधियाना में विधायक अशोक पराशर की लीडरशिप में पार्टी नेताओं ने बड़ा रोष मार्च निकाला और मोदी सरकार का पुतला फूंका। हजारों की संख्या में हाथों में तख्तियां लिए जमा हुए पार्टी के वॉलंटियर्स और आम लोगों ने सेंट्रल एजेंसियों की भूमिका और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ उनके इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए। लुधियाना ईस्ट से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके और कांग्रेस-अकाली दल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। बरनाला में प्रदर्शन के दौरान आप सासंद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि भाजपा का पिछले 14 सालों से चुनाव लड़ने का तरीका और उसका इतिहास सबके सामने है। जहां भी चुनाव होते हैं, दूसरी पार्टियां अपने अलग-अलग विंग के साथ मीटिंग करके तैयारी करती हैं, जबकि भाजपा अपनी पार्टी के विंग के तौर पर काम कर रही ईडी और सीबीआई को भेजकर कार्रवाई शुरू करती है।