चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत, 2023 बैच की आईएएस अधिकारी श्रेयांशी जैन को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) लुधियाना लगाया गया है। वे पीसीएस अधिकारी शिखा भगत का स्थान लेंगी। इसी प्रकार पीसीएस अधिकारियों में, शिखा भगत को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) कपूरथला के खाली पद पर लगाया गया है जबकि तैनाती के लिए उपलब्ध अमनपाल सिंह को उपसचिव सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग लगाया गया है।
पंजाब में एक आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों का तबादला
