पंजाब के कांग्रेसी नेताओं को भी नहीं मिली पोस्टर में जगह: पन्नू

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस की बरनाला रैली पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि बरनाला रैली ने पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की हाईकमान के सामने हैसियत बेनकाब कर दी है।
बलतेज पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “दिल्ली वाले आ गए, दिल्ली वाले आ गए! हर रोज दुहाई देने वाले पंजाब के कांग्रेसियो, ये राहुल गांधी क्या भुलथ से हैं और खड़गे जी बाघा पुराना से हैं?”
पन्नू ने पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा- बहुत बुरी हुई बेचारे कांग्रेसियों के साथ, जो मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाए घूम रहे हैं, उनकी तो पोस्टर से भी फोटो गायब हो गई।
गौरतलब है कि पन्नू का इशारा इस बात पर रहा कि कांग्रेस की बरनाला रैली के पोस्टरों में पंजाब के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यही नेता आम आदमी पार्टी पर “दिल्ली से पंजाब चलाने” का आरोप लगाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *