पूर्व आईएएस अधिकारी के.जे.एस चीमा अकाली दल में शामिल

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को पूर्व सीनियर आईएएस अफसर के.जे.एस चीमा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके व्यापक ज्ञान और बुनियादी अनुभव से पार्टी को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
के.जे.एस चीमा को अकाली दल में शामिल करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि मूणक के इस सेवानिवृत्त अफसर का बेहद गौरवशाली करियर रहा है। उन्होंने पंजाब के विभिन्न प्रशासनिक पदों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के विशेष प्रमुख सचिव के रूप में 10 साल तक सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के सचिव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अतिरिक्त प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। चीमा का पार्टी में स्वागत करते हुए बादल ने पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी को चुनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चीमा ने सुखबीर बादल को पंजाब के अधिकारों का रक्षक बताते हुए कहा कि वे इस कोशिश में अकाली दल अध्यक्ष का पूरा समर्थन करेगें। इस अवसर पर चीमा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *