चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की उपस्थिति में मोहाली ज़िले के रुपिंदर सिंह बेदवान (रूपा सुहाना), अरविंदर सिंह जैलदार, गुरविंदर सिंह टिवाणा, रणदीप सिंह रूबल बेदवान और जगजोत सिंह सिद्धू (सुहाना) अपने साथियों के शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जाखड़ ने इन युवा नेताओं का पार्टी में स्वागत किया है।
रूपा सुहाना सहित मोहाली के युवा नेता भाजपा में शामिल
