पंजाब में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने को भाजपा ने गठित की पांच टीमें

चंडीगढ़। पंजाब के बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और किसानों से प्रत्यक्ष फीडबैक हासिल करने के लिए पंजाब भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए नियुक्त किया है। प्रदेश महासचिव अनिल सरीन की ओर से जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने राज्य के दस प्रभावित जिलों को कवर करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब के लिए नियुक्त टीम में मनप्रीत सिंह बादल, दयाल सिंह सोढ़ी, सुजीत ज्याणी, अश्वनी सेखड़ी, श्रीमती वंदना सांगवान और लखबीर सिंह शामिल हैं।
फिरोजपुर और बठिंडा के लिए टीम में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जगमीत सिंह बराड़, सुशील रिंकू, हरमिंदर जस्सी, जगदीप सिंह नकई, सरभजीत सिंह मक्कड़ और दर्शन सिंह नेनेवाल शामिल हैं।
बरनाला और संगरूर के लिए टीम में सोम प्रकाश, केवल सिंह ढिल्लों, परनीत कौर, हरबंस लाल, मंगत राय बंसल, रणजीत सिंह गिल और जगदीप सिंह चीमा शामिल हैं।
अमृतसर और पठानकोट के लिए टीम में विजय सांपला, श्वेत मलिक, तीक्षण सूद, दिनेश सिंह बब्बू, फतेह जंग सिंह बाजवा, मनजीत सिंह मान्ना और बलविंदर सिंह लाडी शामिल हैं।
होशियारपुर और कपूरथला के लिए टीम में मनोरंजन कालिया, अविनाश खन्ना, जंगी लाल महाजन, शीतल अंगुराल, केडी भंडारी और जगबीर सिंह बराड़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *