बरनाला लाठीचार्ज मामले में एससी आयोग ने एसएसपी के रिपोर्ट तलब की

दो अन्य मामलों में भी पंजाब एससी आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, नोटिस जारी

चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तीन अलग-अलग मामलों में स्वत: संज्ञान (Suo-Moto) नोटिस जारी किए हैं। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आए तीन अलग-अलग मामलों में Suo-Moto नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पहला नोटिस एसएसपी बरनाला को जारी किया गया है। उनसे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।

गढ़ी ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में जालंधर जिले के एसएसपी से हलका फिल्लौर निवासी अनुसूचित जाति की लड़की के हत्या मामले में कार्रवाई न होने संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर से गांव सहूंगड़ा के श्मशानघाट संबंधी एक मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया कि इन तीनों मामलों में 28 जुलाई को रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *