नई दिल्ली। कथित मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ओर 2 दिन के रिमांड पर ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। ईडी ने संजीव अरोड़ा का पांच दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश किया और जांच पूरी नहीं होने के कारण ओर पांच दिन के रिमांड की मांग की। इस पर अदालत ने अरोड़ा का रिमांड ओर दो दिन बढ़ा दिया।
गौरतलब है कि ईडी ने गत 9 मई को संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था। ईडी ने यह गिरफ्तारी पीएमएल के तहत करोड़ों रुपये की कथित मनी लांड्रिंग के आरोप में की थी।
संजीव अरोड़ा का रिमांड ओर दो दिन बढ़ा
