घनौर। यूथ अकाली दल के प्रधान और हलका घनौर के इंचार्ज सरबजीत सिंह झिंझर अपनी 10 दिवसीय पैदल यात्रा ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पैदल यात्रा 30 मई से 8 जून तक चलेगी। इस दौरान हलका घनौर के 100 से अधिक गांवों तक पहुंच बनाई जाएगी।
यह पैदल यात्रा सुबह 7 बजे गांव आकड़ स्थित गुरुद्वारा श्री निम्म साहिब पातशाही नौवीं से आरंभ होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हलके के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी वास्तविक समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज़ को पंजाब सरकार तक पहुंचाना है।
सरबजीत सिंह झिंझर ने हलके के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पंजाब, पंजाबियत और पंथ की चढ़दी कला के लिए इस पैदल यात्रा का हिस्सा बनें और इस जन आंदोलन को मजबूत करें।
यूथ अकाली दल के प्रधान की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पैदल यात्रा आज से
