निकाय चुनाव में आप की शानदार जीत ने पार्टी में भरा उत्साह

मनीष सिसोदिया बोले-
पंजाब के लोगों ने दिया स्पष्ट संदेश, वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं
ईडी पार्टी'(भाजपा) को नकारा, 1142 प्रत्याशियों की ज़मानत ज़ब्त
शहरों पर भी आप का कब्ज़ा, लोग पसंद कर रहे मान सरकार का काम

चंडीगढ़। पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान ‘आप’ के पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे। जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, “मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।” सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थे, तो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों में, खासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।
सिसोदिया ने कहा कि पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया है, और दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी’ (भाजपा) को दिया है। पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टी’ और उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टी’ को इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *