चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार 1 जून को अपने मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। फिलहाल बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने पंजाब मंत्रिमंडल की एक बैठक 30 मई को भी बुलाई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।

