चंडीगढ़ में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस वर्कर हिरासत में

चंडीगढ़। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विरोध कर रहे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे यूथ कांग्रेस के को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-18 में हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” , “गो बैक धर्मेंद्र प्रधान” के नारे लगाए रहे थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में, 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। आपातकाल के विरोध में यह कार्यक्रम उसी कड़ी का हिस्सा था, जिसे भाजपा की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाल ही में हुए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ता सेक्टर-19 में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सेक्टर-18 में टेगोर थियेटर की ओर बढ़ने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें थियेटर तक पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *