यूजीसी कानून हमारे बच्चों के लिए डेथ सर्टिफिकेट: उजागर डाबला

महिपाल मकराना को दी खुली चुनौती- राजस्थान आओगे तो आमना-सामना होगा

चंडीगढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने चंडीगढ़ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूजीसी (UGC) कानून को स्वर्ण समाज के बच्चों का डेथ सर्टिफिकेट करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका रोल बैक होना चाहिए। समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा और इसके विरोध में खड़ा होना होगा और आंदोलन कर इसकी वापिसी के लिए जोर डालना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम जिंदा है, ऐसा कोई भी काला कानून लागू नहीं होने देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने महिपाल सिंह मकराना पर निशाना साधते हुए समाज के लोगों को ऐसे लोगों से बचने की चेतावनी दी। डाबला ने बताया कि गत 3 अगस्त जयपुर में स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी (UGC) रोलबैक को लेकर जयपुर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसका नेतृत्व स्वर्ण समाज का महिपाल सिंह मकराना ने किया और मैं उजागर सिंह डाबला अपने हजारों श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैनिकों को लेकर समर्थन में शामिल हुआ। 25 से 30 हजार स्वर्ण समाज के लोग और हमारी माताएं बहने शामिल हुई। जिन्होंने बैरीकेडिंग पर वाटर कैनन, लाठीचार्ज झेला। इसमें हमारे एक भाई देवराज सिंह पलाड़ा की जान चली गई। हमनें सरकार से मांग रखी कि देवराज पलाड़ा के परिवार को एक करोड रुपए और घर में एक सरकारी नौकरी दी जाए लेकिन महिपाल सिंह मकराना ने बीजेपी कार्यालय जाकर बात को रफा दफा कर दिया। ऐसे में मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि देवराज के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा वह दें नहीं तो हमारा उनका राजस्थान में आमना सामना होगा। अब हम सीएम हाउस का नहीं मकराना के घर का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *