मुहर्रम के मौके पर चंडीगढ़ में कल सार्वजनिक अवकाश

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश सूची में संशोधन करते हुए 26 जून 2026 (शुक्रवार) को मुहर्रम के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह दिन पहले प्रतिबंधित अवकाश के रूप में सूचीबद्ध था, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया गया है। इस निर्णय के तहत चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला मुहर्रम के महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिसूचना गृह सचिव द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *