
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों से कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है।
बड़ौली ने कहा कि पेट्रोलियम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं हैं, ईंधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत की तरक्की हजम नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी साफ कहना है कि देश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गैस का संकट नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा फलाई जा अफवाह और जमाखोरी से पैदा किया गया कृत्रिम संकट है। सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन विपक्ष के लोग पैनिक फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए कोई समस्या नहीं होने देगी।
