चंडीगढ़। तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों को खास बनाने के लिए सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने चंडीगढ़ स्थित कारीगरी में पारंपरिक राजस्थानी मिठाई घेवर का नया फ्यूजन अवतार ‘तिरामिसू घेवर’ लॉन्च किया है। यह खास मिठाई पारंपरिक घेवर के स्वाद और टेक्सचर को बरकरार रखते हुए इटैलियन डेजर्ट तिरामिसू के फ्लेवर और प्रीमियम इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार की गई है।
इस मौके पर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि भारतीय त्योहार मिठास और अपनों के साथ खुशियां बांटने का संदेश देते हैं। इसी सोच के साथ तिरामिसू घेवर तैयार किया गया है, ताकि पारंपरिक स्वाद पसंद करने वालों के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी कुछ अलग और यादगार अनुभव मिल सके।
कारीगरी के अनुसार, लॉन्च के साथ ही तिरामिसू घेवर को ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिलना शुरू हो गया है। तीज और रक्षाबंधन के दौरान इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। सीमित अवधि के लिए उपलब्ध यह फेस्टिव स्पेशल मिठाई चंडीगढ़ में त्योहारों के स्वाद को नया अंदाज देने का प्रयास है।
