भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में पांच दिन पहले ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में भीषण गर्मी के हालात को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों में एक जून से होने वाली गर्मियों की छुट्टियां पांच दिन पहले से ही करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के सरकारी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है।
गौरतलब है कि साल 2024 में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां तय समय से पहले कर दी गई थी। उस समय सरकार ने 28 मई से 30 जून तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था। इस बार भी बीते कुछ दिनों से हरियाणा के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। हरियाणा में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी है। बुधवार को भी रोहतक पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रोहतक में लगातार दूसरे दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 46.4, अंबाला में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिसार में इस मौसम का सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *