ईरानी मीडिया ने लिंडसे ग्राहम के निधन पर मनाई खुशी, ट्रंप-नेतन्याहू को दी धमकी

तेहरान। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अचानक पर ईरान के सरकारी और राज्य समर्थित मीडिया संस्थानों ने खुलकर खुशी ही नहीं जताई बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई नेताओं को खुली धमकी भी दी।
रविवार को ईरान के सरकारी अखबार हमशहरी ने अपने पहले पन्ने पर एक चित्र प्रकाशित किया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घुटनों के बल बैठे हुए लिंडसे ग्राहम की तस्वीर हाथ में लिए दिखाई गए हैं। चित्र में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी व इज़राइली अधिकारी भी मौजूद हैं। इसके साथ प्रमुख शीर्षक था— “अचानक मौत के लिए तैयार रहो।”

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के कुछ राज्य समर्थित मीडिया मंचों ने ग्राहम की मौत पर खुलकर खुशी जताई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर ईरानी सरकारी टीवी का एक प्रस्तोता ग्राहम को “युद्ध समर्थक और ईरान विरोधी अमेरिकी सीनेटर” बताते हुए उनकी मौत पर टिप्पणी करता दिखाई देता है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

लिंडसे ग्राहम का शनिवार को एक संक्षिप्त और अचानक हुई बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके कार्यालय की ओर से जारी प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि महाधमनी (एओर्टा) में गंभीर चीरा आने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर रहे ग्राहम यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के प्रबल समर्थक थे। वे गाजा संघर्ष के दौरान इज़राइल के पक्ष में मुखर रहे और ईरान की मौजूदा सत्ता को हटाने की वकालत भी करते रहे। वे भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने के भी पक्षधर रहे। ईरान पर अमेरिकी-इज़राइली हमलों के बाद उन्होंने ईरानी नेतृत्व के खिलाफ कड़े बयान दिए थे, जिसके कारण वे तेहरान की आलोचना के प्रमुख निशाने पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *