करण गिलहोत्रा को पीआरसीआई की ओर से सोशल लीडर अवॉर्ड

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया सम्मानित

चंडीगढ़। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्यमी करण गिलहोत्रा को पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) की ओर से आयोजित एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स में सोशल लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदान किया। समारोह में भारत में यूनाइटेड किंगडम की डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

करण गिलहोत्रा को सामाजिक सेवा, परोपकार और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक करण गिलहोत्रा शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं। युवाओं के नेतृत्व विकास, परोपकार, उद्यमिता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। पीआरसीआई के एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *