सीमापार से आई 4 किलो हेरोइन और हथियारों सहित दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4.108 किलो हेरोइन के अलावा 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आगे सप्लाई के लिए ड्रग्स और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के पुलिस छावनी थाने में एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। डीजीपी यादव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- पंजाब पुलिस नशीली दवाओं, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *