चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों और पार्टी के समर्थन से चुनाव में उतरे बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों को नगर परिषद, नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
पंजाब में हुए निकाय चुनावों के आज घोषित परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि नामांकन पत्र रदद करने, पुलिस और राज्य चुनाव आयोग का दुरूपयोग और आम आदमी पार्टी द्वारा सरेआम गुंडागर्दी सहित धक्केशाही के बावजूद, पंजाब के लोगों ने साफ तौर पर दिखाया है कि उनका विश्वास कहां है। यह एक बड़ा संदेश है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनावों में पंजाबी ‘आम आदमी पार्टी’ को पूरी तरह से नकार देंगें और ‘शिरोमणी अकाली दल’ की जीत होगी। उन्होंने कहा- मैं उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया और उनको आश्वासन देता हूं कि शिरोमणी अकाली दल उनकी भलाई और विकास के लिए अथक प्रयास करता रहेगा।
निष्पक्ष विधानसभा चुनाव में आप को पूरी तरह नकार देंगे पंजाबी: सुखबीर
