इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक, अब बूथ स्तर पर होंगी नियुक्तियां

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है। संगठन बनाने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने प्रकोष्ठों की लगाई थी, उस पर चर्चा की गई। इनेलो पार्टी के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। अब इस संगठन को बूथ स्तर पर लेकर जाएंगे और हर बूथ पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। संगठन के साथ प्रदेश के लोगों को तमाम मुद्दों पर साथ जोड़ेंगे।
अभय चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को दिखाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने एक दिन साइकिल पर चलने का नाटक किया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बताना चाहिए कि साइकिल खुद की है या सरकारी पैसे की खरीदी हुई है। एक साइकिल की कीमत 25 हजार रूपए से शुरू होती है जिससे सरकारी खजाने की लूट की गई है। मंत्री साइकिल पर चलते है फोटो खींचने के लिए गाडिय़ों का लाव लश्कर पीछे चलता है। बजाय साइकिल पर चलने की नौटंकी करने के सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करें और झूठ बोलना और ड्रामेबाजी बंद करें।
हरियाणा में एसआइआर शुरू किए जाने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में घुसपैठ नहीं है सिर्फ बीजेपी की घुसपैठ है औऱ बीजेपी औछे हथकंडों को अपनाकर इसको बढ़ा रही है। आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोग बीजेपी की नीतियों से परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *