ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक और वैश्विक मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार द ललित चंडीगढ़

ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्री, अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

चंडीगढ़। भारत की अध्यक्षता में इस माह 21 से 24 जुलाई तक आयोजित होने जा रही 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक तथा Traditional, Complementary, and Integrative Medicine (TCIM) पर चौथी ब्रिक्स तकनीकी बैठक के लिए द ललित चंडीगढ़ ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और इंडोनेशिया सहित ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सम्मेलन के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम, पारंपरिक चिकित्सा और सदस्य देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। चंडीगढ़ इस वर्ष भारत के ब्रिक्स स्वास्थ्य एजेंडा का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है और शहर में बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए द ललित चंडीगढ़ ने अपने बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस सुविधाओं और अतिथि सेवाओं को विशेष रूप से तैयार किया है।

द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक शुक्ला ने कहा कि भारत में ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि द ललित होटल्स की पहचान भारतीय संस्कृति, गरिमामयी सेवा और ‘नमस्कार’ की परंपरा से है तथा विदेशी मेहमानों को भारतीय आतिथ्य का सर्वोत्तम अनुभव देना उनकी प्राथमिकता है।

द ललित चंडीगढ़ के महाप्रबंधक रोहित कपूर ने कहा कि होटल की सेवा संस्कृति मेहमानों की जरूरतों को पहले से समझने और उन्हें व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि होटल में आने वाले नियमित मेहमानों की पसंद-नापसंद का विशेष ध्यान रखा जाता है और ब्रिक्स सम्मेलन में आने वाले नए प्रतिनिधियों को भी वही आत्मीयता और उत्कृष्ट सेवाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि यह बैठक भारत के 2026 ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यक्रम का महत्वपूर्ण चरण है।
इसके बाद सितंबर में नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भी द ललित समूह अपने होटलों में व्यापक तैयारियां कर रहा है, ताकि दुनिया भर से आने वाले प्रतिनिधियों का भारतीय आतिथ्य के अनुरूप स्वागत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *