गुरुनानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-36 ने ट्राइसिटी चैंपियंस स्पोर्ट्स फेस्ट का बास्केटबॉल खिताब जीता

चंडीगढ़। गुरुनानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-36 ने एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित “ट्राइसिटी चैंपियंस स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26” के ग्रैंड फिनाले में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल उपविजेता रहा जबकि एसजीजीएस स्कूल और डीएवी लाहौर ने संयुक्त रूप से सेकेंड रनर-अप स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल, ऊर्जा और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में बास्केटबॉल, शतरंज, रस्साकशी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रैंड फिनाले में 200 से अधिक विद्यार्थियों और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर्स ने भाग लिया, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में खेलों का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन जेनिथ एड वर्ल्ड द्वारा 106.4 एफएम रेडियो ऑरेंज के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लगभग 22 प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल स्तर पर आयोजित प्रारंभिक राउंड के बाद चयनित टीमें ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। जेनिथ एड वर्ल्ड को पूरे आयोजन के सफल संचालन, कोऑर्डिनेशन, ब्रांडिंग, शेड्यूलिंग और ऑन-ग्राउंड मैनेजमेंट के लिए विशेष सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *